फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती प्रक्रिया रोकी गई तो होगा पुरजोर विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
डायट डीएलएड संघ ने बीएड महासंघ और एनआईओएस पर भर्ती प्रक्रिया रोकने का आरोप लगाया। कहा कि भर्ती प्रक्रिया रोकी गई तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

डायट के डीएलएड संघ की ऑनलाइन हुई बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन मुस्यूनी ने कहा कि डायट डीएलएड के लगातार आंदोलनों के बाद तीन वर्षों से रुकी प्राथमिक शिक्षक भर्ती अब शुरू हुई है, लेकिन बीएड महासंघ और एनआईओएस की ओर से बार-बार शिक्षा विभाग को भ्रमित कर भर्ती रोकने की कोशिश की जा रही है। प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र नैनवाल ने कहा कि भर्ती में 18 माह के लिए अप्रशिक्षित सेवारत प्राइवेट स्कूलों में कार्यरत अध्यापकों को भी शामिल करने की बात की जा रही है, जिसका विरोध किया जाएगा। इस मौके पर अंकुश शाह, अनूप सिंह, अमित कृषाली, प्रकाश दानू और दीपक बिष्ट आदि मौजूद थे। वहीं बैठक में टिहरी से पंकज डंगवाल, रंजीत असवाल, सुरेश रतूड़ी, नविता चौहान, नीलम राणा, दिव्या भट्ट आदि शामिल हुए। वहीं रुद्रप्रयाग में हुई बैठक में डायट डीएलएड संघ ने शिक्षा विभाग की ओर से प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए जारी कैलेंडर पर हो रही देरी को लेकर रोष जताया। बैठक में संजय टम्टा, सुनील, अरविंद नेगी समेत अन्य प्रशिक्षु शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें