फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईको सेंसिटिव जोन से बाहर होंगे घांघरिया और हेमकुंड मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलों की घाटी के ईको सेंसिटिव जोन में बदलाव किया जा रहा है। 10 किमी की परिधि कम होने से पुलना, भ्यूंडार, घांघरिया, हेमकुंड साहिब मार्ग, माणा और हनुमान चट्टी ईको सेंसिटिव जोन से बाहर हो जाएंगे। शुक्रवार को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन और वन विभाग की ओर से इस मामले में जनसुनवाई कराई गई। अब रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की सात जुलाई को देहरादून में अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी, जिसमें ग्रामीणों को राहत देने के लिए ईको सेंसिटिव जोन का दायरा घटाने का निर्णय लिया गया था। मामले में शुक्रवार को जोशीमठ ब्लॉक सभागार में हुई जनसुनवाई में ग्रामीणों ने ईको सेंसिटिव जोन में बदलाव पर पूर्ण सहमति जताई। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के उप वन संरक्षक नंदा बल्लभ शर्मा ने बताया कि अभी फूलों की घाटी के 10 किमी की परिधि में ईको सेंसिटिव जोन लागू है। अब नए प्रस्ताव को केंद्र की मंजूरी मिलने के बाद कई गांव ईको सेंसिटिव जोन के दायरे से बाहर हो जाएंगे। प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब का यात्रा मार्ग और प्रमुख यात्रा पड़ाव घांघरिया भी इसकी परिधि से बाहर आ जाएगा। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से इस संबंध में विस्तृत प्रस्ताव जल्द केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है। बैठक में उपजिलाधिकारी अनिल चन्याल, तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ, खंड विकास अधिकारी विक्रम लाल शाह, गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह, पुलना गांव के ग्राम प्रधान शिवराज चौहान, प्रताप चौहान, सतीश चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें