गैरसैंण। सरस्वती विद्या इंटर कालेज गेरसैंण की गीतांजलि ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 95.6% अंक प्राप्त कर प्रदेश की वरीयता सूची में 13वां स्थान प्राप्त किया है। इसी विद्यालय के सूरज मलेठा ने इंटर में 91.2 % हासिल कर प्रदेश में 22वां स्थान प्राप्त किया है।
गौचर के अंकित पुरोहित मेरिट लिस्ट में 24वें स्थान पर
गौचर। उत्तराखंड परिषदीय बोर्ड परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के दो छात्रों ने इंटर व हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया है। हाईस्कूल के अंकित पुरोहित ने 93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर मेरिट लिस्ट में 24वां स्थान हासिल किया है। अंकित डॉक्टर बनना चाहते हैं। अंकित के पिता उमेश चंद्र पुरोहित अध्यापक और माता पुष्पा देवी गृहणी हैं। इसी विद्यालय के इंटरमीडिएट के ऋषभ बहुगुणा ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में 19वां स्थान हासिल किया। ऋषभ के पिता राजेंद्र प्रसाद बहुगुणा प्रवक्ता और मां रंजना बहुगुणा गृहणी हैं।
दीपक इंटर व शक्ति हाईस्कूल में रहे टॉपर
देवाल। राजकीय इंटर कालेज देवाल में कक्षा 12 में दीपक कुनियाल व हाईस्कूल में शक्ति ने टॉप किया। प्रधानाचार्य एमआर घुनियाल ने बताया कि इंटर में दीपक कुनियाल ने 86 प्रतिशत अंक हासिल किए जबकि हाईस्कूल में शक्ति कुनियाल ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। शिक्षकों व ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू ने शक्ति कुनियाल को सम्मानित किया।