चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी जिले के पॉलीटेक्निक संस्थानों की जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गईं। सर्वाधिक 91 अंक हासिल कर गौचर पॉलीटेक्निक ओवरआल चैंपियन बना। सतपुली के मनीष नेगी, बीरोंखाल के आयुष बिष्ट एवं श्रीनगर की शिखा रावत ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की।
प्रतियोगिताओं में 82 अंक अर्जित कर श्रीनगर पॉलीटेक्निक उपविजेता और 29 अंकों के साथ बीरोंखाल पॉलीटेक्निक तीसरे स्थान पर रहा। लोकनृत्य और लोकगीत की दोनों प्रतियोगिता में गौचर पॉलीटेक्निक ने बाजी मारी, जबकि लोकनृत्य में पोखरी और लोकगीत में श्रीनगर दूसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ के फाइनल बालक वर्ग में सतपुली के मनीष नेगी, चोपता के संदीप कोहली, बालिका वर्ग में श्रीनगर की शिखा रावत और यहीं की अनीता नेगी क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद बालिका वर्ग में गौचर की वर्षा और कुलसारी की अनीता, बालक वर्ग में बीरोंखाल के आयुष बिष्ट और यहीं के हेमंत पंवार ने क्रमश : प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि बीआरओ 66 आरसीसी के कमान अधिकारी नागेंद्र कुमार ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि आईटीबीपी जोशीमठ के कलम सिंह नेगी, प्रधानाचार्य एसके वर्मा, प्रभुनाथ, किरन खर्कवाल, क्रीड़ा प्रभारी आरसी मैखुरी, ईई जल संस्थान मुकेश कुमार, एई लोनिवि अमित पटेल, शीतल वैरवांण, रवींद्र सेमवाल, वीरेंद्र धर्मशत्तू, मांगेराम, अमित, श्याम सिंह, राखी आदि मौजूद रहे।