फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ वीआईपी के लिए चल रही जीएमवीएन की लिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन स्थल औली में गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) की ओर से पर्यटकों के लिए औली रोपवे पर आठ नंबर टावर पर लिफ्ट की सुविधा दी गई है, लेकिन यह लिफ्ट सिर्फ वीआईपी के लिए ही खुलती है। औली घूमने आए पर्यटकों को लिफ्ट सुविधा न मिलने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विभाग के इस दोहरे रवैये पर पर्यटकों ने रोष जताया है।
विज्ञापन

जोशीमठ से औली तक का सफर तय करने के लिए जीएमवीएन की ओर से रोपवे की व्यवस्था की गई है। इसके लिए प्रति व्यक्ति एक हजार रुपये का शुल्क लिया जाता है। यदि पर्यटकों को रात्रि प्रवास औली में ही करना है तो उन्हें रोपवे से सिर्फ आठ नंबर टावर तक ही जाने दिया जाता है, इससे आगे उन्हें लिफ्ट से नहीं जाने दिया जा रहा है। यहां विभाग की ओर से लिफ्ट की सुविधा दी गई है, लेकिन यह लिफ्ट सिर्फ वीआईपी के लिए संचालित की जा रही है। ऐसे में पर्यटकों को होटल तक पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्गों को कई सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। एडवेंचर एसोसिएशन के सचिव संतोष कुंवर का कहना है कि जीएमवीएन की ओर से लिफ्ट को सिर्फ वीआईपी के लिए संचालित किया जाता है। मुंबई से औली की सैर पर पहुंचे पर्यटक शाहीन अली और दिल्ली के पर्यटक विवेक का कहना है कि रोपवे संचालकों की ओर से किराया तो पूरा लिया जा रहा है, लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है।
रोपवे प्रबंधक दिनेश भट्ट का कहना है कि बार-बार लिफ्ट खराब हो रही है, जिससे दिक्कत हो रही हैं। वीआईपी के लिए भी कई बार लिफ्ट की सुविधा नहीं दी जा रही है। इसे शीघ्र ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें