चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी जिलों के राजकीय पॉलीटेक्निक की जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दूसरे दिन की खेल प्रतियोगिताओं के एकल शास्त्रीय संगीत नृत्य में गौचर की शालिनी प्रथम और श्रीनगर की अंकिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा कि इन खेलकूद प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। इस दौरान आयुष्मान भारत, पलायन और स्टार्ट अप विषयों पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में पॉलीटेक्निक गौचर प्रथम और श्रीनगर द्वितीय रहा। लंबीकूद प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में सतपुली के मनीष नेगी प्रथम, बीरोंखाल के निखिल ने द्वितीय और छात्रा वर्ग में श्रीनगर की शिखा रावत प्रथम और आरती नेगी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में श्रीनगर के राजन-खुशबू और बीरोंखाल के आयुष-रीता, 800 मीटर दौड़ में गौचर के हिमांशु बेटोला-रोशनी और थलनदी के रोहन भंडारी-गौचर की रूबिका क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे। चक्काफेंक में चोपता के अभिषेक व श्रीनगर की सोनी प्रथम, गौचर के आयुष व श्रीनगर की सोनम पंवार द्वितीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर डायट के प्राचार्य एसएस राणा, प्रधानाचार्य एसके शर्मा, देवेंद्र यादव, किरन खर्कवाल, आरपी पुरोहित, ऋचा असवाल, सोमनाथ टोडरिया, मंजीत सिंह, शीतल बैरवाण, भारती जोशी, सभासद अजय किशोर भंडारी, महावीर नेगी और ताजबर कनवासी आदि मौजूद थे।