फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौचर हवाई पट्टी का होगा विस्तार, शासन ने मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
गौचर हवाई पट्टी । - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
हवाई पट्टी गौचर का जल्द ही विस्तार किया जाएगा। इसके लिए शासन ने कर्णप्रयाग प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। हवाई पट्टी की लंबाई 1450 मीटर है और विस्तार होने के बाद इसकी लंबाई 1600 मीटर हो जाएगी। विस्तारीकरण की जद में 100 से अधिक भवन और इसके आसपास का भूस्वामितव क्षेत्र आएगा।
विज्ञापन

गौचर हवाई पट्टी का निर्माण वर्ष 1996 में शुरू हुआ था। 509 नाली भूमि पर 15.5 करोड़ की लागत से 1450 मीटर लंबी हवाई पट्टी वर्ष 2000 में बनकर तैयार हुई। वर्तमान में शासन और सेना यहां से हवाई सेवाओं का संचालन कर रही है। वर्ष 2013 में केदारनाथ त्रासदी के दौरान राहत और बचाव कार्यों में काफी उपयोगी साबित होने के बाद इस हवाई पट्टी की ओर केंद्र सरकार और विमानन प्राधिकरण ने अधिक ध्यान दिया। पटवारी जगदीश औलिया ने कहा कि फिलहाल शासन ने हवाई पट्टी को मुख्य बाजार की ओर 150 मीटर लंबी और 70 मीटर चौड़ी करने के लिए रिपोर्ट मांगी है। विस्तारीकरण की जद में 100 से अधिक भवन व इसके आसपास का भूस्वामित्व क्षेत्र आने का अनुमान है।
विज्ञापन

प्रमुख स्टेशनों से गौचर हवाई पट्टी की स्थलीय दूरी
जौलीग्रांट एयरपोर्ट से 180 किमी
पंतनगर विमान क्षेत्र से 285 किमी
नैनीसैनी पिथौरागढ़ हवाई पट्टी से 295 किमी
प्रस्तावित स्थायी राजधानी गैरसैंण से 55 किमी
काठगोदाम रेलवे स्टेशन से 220 किमी
रामनगर रेलवे स्टेशन से 200 किमी
इंदिरागांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली से 450 किमी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें