फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैविक उत्पादों की मुंबई में काफी डिमांड : राजीव खंडेलवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नमामि गंगे परियोजना के तहत बनाई जा रही डॉक्यूमेंट्री रग-रग में गंगा (एक निर्मल अविरल यात्रा) की टीम शुक्रवार को ग्राम सभा गोलिम पहुंची। स्वच्छ गंगा को लेकर हो रहे सरकारी प्रयासों पर डॉक्यूमेंट्री बनाई जा रही है। डॉक्यूमेंट्री में शामिल अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने यहां कई जगहों पर दृश्य भी शूट किए। साथ ही यहां के जैविक उत्पादों की जानकारी भी ली। अभिनेता राजीव ने कहा कि इन जैविक उत्पादों की मुंबई में काफी डिमांड है। टीम के गांव में पहुंचने पर डीएम स्वाति एस भदौरिया ने उनका स्वागत किया और अभिनेता राजीव खंडेलवाल को पहाड़ी उत्पाद भेंट किए।
विज्ञापन

नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत जिले के 11 गांवों में से एक कलस्टर गांव गोलिम है। शुक्रवार को नमामि गंगे परियोजना के तहत बनाई जा रही डॉक्यूमेंट्री की टीम गांव पहुंची और स्वच्छ गंगा को लेकर हो रहे प्रयासों और सीवर ट्रीटमेंट प्लांटों के बारे में जाना। डीएम ने बताया कि नमामि गंगे के तहत चयनित गांवों में लोगों को बायो फर्टिलाइजर, बायो पेस्टीसाइड बनाने की ट्रेनिंग दी गई है। आज हमारे गांव रासायनिक उर्वरक से मुक्त हैं। इससे नदियों को भी स्वच्छ रखने में मदद मिलती है। यहां के उत्पाद पूरी तरह से प्राकृतिक हैं। इस दौरान अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने कहा कि यहां के हर्बल उत्पादों की मुंबई में काफी मांग है। इस दौरान ग्राम प्रधान जयंती देवी, आपदा अधिकारी नंदकिशोर जोशी, सहायक कृषि अधिकारी जितेंद्र भास्कर सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें