फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोशीमठ और पांडुकेश्वर में फिर लागू होगा गेट सिस्टम

Wed, 01 Jun 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अब जोशीमठ से रात आठ बजे बाद बदरीनाथ धाम के लिए यात्रा वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। जोशीमठ में पूर्व की भांति गेट सिस्टम लागू कर दिया गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन को निर्देश दिए कि यात्रियों की सुरक्षा की खातिर जोशीमठ से रात आठ बजे और पांडुकेश्वर से रात नौ बजे बाद बदरीनाथ धाम के लिए वाहनों की आवाजाही रोक ली जाए।
विज्ञापन


बदरीनाथ यात्रा के दौरान जोशीमठ में पूर्व में भी गेट सिस्टम लागू रहता था। सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक ही बदरीनाथ धाम के लिए वाहनों की आवाजाही होती थी, लेकिन वर्ष 2013 की आपदा के बाद से बदरीनाथ धाम के लिए वाहनों का गेट सिस्टम बंद कर दिया गया।

इस वर्ष बदरीनाथ आने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ी है, साथ ही गेट सिस्टम बंद होने से जोशीमठ बाजार में तीर्थयात्रियों की आवाजाही बेहद कम हो गई थी। स्थानीय लोगों ने बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी से जोशीमठ में गेट सिस्टम लागू करने की मांग उठाई थी। अब मुख्यमंत्री ने चमोली डीएम को जोशीमठ और पांडुकेश्वर में रात आठ बजे बाद गेट सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों के वाहनों को रात आठ बजे बाद जोशीमठ में रोक लिया जाएगा और सुबह छह बजे से पुन: वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें