फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में गैस वितरण का रोस्टर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने 10 अप्रैल तक का रोस्टर जारी कर इंडेन गैस एजेंसी कर्णप्रयाग को गैस वितरण के निर्देश दिए हैं। रोस्टर के तहत 29 मार्च को आईटीआई बहुगुणानगर, 30 को सेमी देवतोली, 31 को गौचर ताज पैलेस, एक अप्रैल को गौचर पनाई तल्ली एवं मल्ली, दो को बमोथ रानों व सारी, तीन को कमेड़ा धौली बैंड आईटीबीपी, चार को ईडाबधाणी रिठोली जाख, पांच को कुकड़ई कोली पुडियाणी कनोठ, छह को नौटी नैणी छांतोली, सात को नंदासैंण पुनगांव बिसौंणा, आठ को सिदोली मार्ग, नौ को नैनीसैंण मार्ग, 10 को देवकोट मार्ग पर गैस की सप्लाई की जाएगी। एसडीएम वैभव गुप्ता ने गैस एजेंसी को गैस वितरण के दौरान पांच से अधिक व्यक्ति एकत्र न होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दुकानों के बाहर लगाएं रेट लिस्ट
चंबा (टिहरी)। लॉकडाउन के दौरान खाद्यान्न सामग्री की कालाबाजारी रोकने और बढ़े हुए दाम पर सामान बेचे जाने की शिकायत पर खाद्य विभाग की टीम ने नगर की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने सभी दुकानों में वस्तुओं की मूल्य सूची की जांच भी की। टीम ने दुकानदारों से कहा कि सामान मूल्य से अधिक रेट पर बेचने की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा और पूर्ति निरीक्षक सुनील बडोनी ने बताया कि सभी दुकानदारों से दुकान के बाहर रेट लिस्ट चस्पा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें