ब्लाक गैरसैंण के विभिन्न अस्पतालों में तीन डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश होने पर क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। इससे पूर्व 25 से 27 जनवरी तक डॉक्टरों सहित अन्य तीन मांगों को लेकर क्षेत्र के लोगों ने आंदोलन किया था। सोमवार को ही मुख्य चिकित्साधिकारी ने जिला अस्पताल में नियुक्त डॉ. अस्मिता वशिष्ठ को मेहलचौरी और डॉ. राशि सिंह को सीएचसी गैरसैंण और डॉ. शुभम मित्तल को पीएचसी माईथान में तैनाती का आदेश जारी कर दिया।