फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली: देहरादून में हुए लाठीचार्ज के विरोध में गढ़वालभर में उबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों पर उतरे युवा, कांग्रेस और कई संगठन, सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर फूंका पुतला
विज्ञापन


लाठीचार्ज की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग

लाठी नहीं रोजगार दो, लोकतंत्र की हत्या करना बंद करो... के लगे नारे
भर्ती घोटालों की जांच की मांग को लेकर देहरादून में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार युवाओं पर पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज के विरोध में गढ़वालभर में युवाओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों में उबाल दिखा। सभी लाठीचार्ज के खिलाफ सड़कों पर उतर आए और जुलूस निकाला। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। कहा कि युवा जिस भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर परीक्षा दे रहे हैं उनमें फर्जीवाड़ा हो रहा है। इससे युवा आहत हैं। इस दौरान सभी संगठनों ने पेपर लीक और भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच कराने, नकल विरोधी कानून लागू होने पर कोई भर्ती परीक्षा नहीं कराने, बेरोजगारों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, लाठीचार्ज की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई। उत्तराखंड बंद के आह्वान के बाद भी बाजार खुला रहा और अन्य गतिविधियां सामान्य रहीं। इस दौरान हर जगह भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।


गोपेश्वर में पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने लाठी नहीं रोजगार दो, लोकतंत्र की हत्या करना बंद करो, भ्रष्टाचार का विराेध करो, लोकतंत्र में सुधार लाओ... जैसे नारे लिखी तख्तियां हाथ में लेकर जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। माहौल को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था। इस मौके पर सुधीर बिष्ट, सौरभ, महेंद्र, प्रकाश, मुकेश, गंगा, पूजा, सुमन, नेहा, निधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




लाठीचार्ज के विरोध में केदारघाटी के युवाओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बाबी पंवार की शीघ्र रिहाई की मांग भी की। युवाओं के प्रदर्शन को कांग्रेस ने भी समर्थन दिया। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुंवर सिंह सजवाण ने कहा कि युवाओं को रोजगार का सपना दिखाने वाली सरकार भर्ती घोटालों का अंजाम देकर अपने चहेतों को लाभ पहुंचा रही है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य कुलदीप कंडारी, कुंवर लाल आर्य, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसाईं, अंकित रावत, लक्ष्मण नेगी, अनूप चंद, राहुल रावत, आयुष रौतेला, जंगबीर, आयुष, शुभम, रूपेश आदि मौजूद थे।

श्रीनगर में छात्र संगठन जय हो, छात्रम, आर्यन, आइसा, एआईडीएसओ, एसएफआई व संयुक्त छात्र परिषद और बिड़ला परिसर के छात्र संघ पदाधिकारियों ने रैली निकाली। छात्र बिड़ला परिसर से बदरीनाथ हाईवे व काला मार्ग होते हुए गोला बाजार पहुंचे। यहां आयोजित सभा में उन्होंने प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि देहरादून में हुई लाठीचार्ज एवं बर्बरता की घटना निंदनीय है। बेरोजगार संगठनों व छात्रों पर हिंसक कार्रवाई कर आंदोलन कुचलने की कोशिश की जा रही है। रैली में आयुष मिया, सम्राट राणा, रॉबिन असवाल, अंकित उछोली, शिवानी पांडे, रंजना बत्र्वाल, सुधांशु थपलियाल, पुनीत अग्रवाल व अनमोल भंडारी आदि शामिल थे।



यहां छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह रावत के नेतृत्व में युवाओं ने बौराड़ी चौक पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद ने कहा कि जल्द ही पेपर लीक और नकल की सीबीआई जांच नहीं कराई गई तो प्रदेश में उत्तराखंड आंदोलन की भांति एक और बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में दौलत रावत, सौरव पंवार, तनीश रावत, शुभम पाल, निकिता, हितेश भट्ट, राहुल चौहान, देवांक चमोली और राहिल खान आदि शामिल थे।



उत्तरकाशी में खुली दुकानें कराईं बंद, मांगा समर्थन

कहा - हक की लड़ाई लड़ रहे युवाओं की आवाज दबाना चाहती है सरकार
शुक्रवार को बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा हनुमान चौक पर एकत्रित हुए। उन्होंने यहां से जुलूस निकाला और मुख्य बाजार, कालीकमली, पेट्रोल पंप होते हुए भटवाड़ी रोड़ पहुंचे। यहां उन्होंने सरकार का पुतला फूंका। राज्य बंद के आह्वान के बाद भी इस दौरान जगह-जगह खुले प्रतिष्ठानों को युवाओं ने बंद करा दिया और व्यापारियों से आंदोलन के लिए समर्थन मांगा।



इसके बाद जुलूस कलक्ट्रेट की ओर बढ़ा। यहां पुलिस बल ने मुख्य गेट बंद किया हुआ था। प्रदर्शनकारी युवा कलक्ट्रेट मार्ग से होते हुए भैरव चौक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खुले मिले प्रतिष्ठान स्वामियों से बंद को समर्थन की अपील की। बाद में जुलूस हनुमान चौक पहुंचा और यहां बारिश में ही जन सभा हुई। युवाओं के समर्थन में पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने कहा कि भाजपा सरकार अपने हक की लड़ाई लड़ रहे युवाओं की आवाज को दबाना चाहती है। कहा कि फर्जीवाड़ा करने वालों पर कार्रवाई की गई होती तो आज यह नौबत नहीं आती। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी तैनात रही। कई पुलिसकर्मी बिना नेम प्लेट लगाए पहुंचे थे। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दीपेंद्र कोहली, पालिका सभासद कविता जोगेला, अमेरिकन पुरी, छात्र संघ अध्यक्ष यशवर्धन कोहली, आकाश भट्ट, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुधीश पंवार, सौरभ राणा, प्रदीप कैंतुरा, सूरज रावत, भगवान चंद, सोहन राणा, महेश, हरीश पयाल आदि रहे।


नौगांव में यमुनोत्री हाईवे पर एकजुट हुए कांग्रेसियों व व्यापारियों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष चंद्रमोहन पंवार, रामप्रसाद सेमवाल, जगदीश असवाल, राजेश रावत, रणवीर रावत, रमेश इंदवाण, सरदार सिंह, अनुज रावत आदि रहे। उधर, पुरोला में कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान, धीरेंद्र नेगी, जयेंद्र रावत, अंकित पंवार, सुभाष नेगी, जगदीश गुसाईं आदि ने प्रदर्शन किया।



चिन्यालीसौड़ में उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार और उनके साथियों पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लेने आदि की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व पालिकाध्यक्ष शूरवीर रांगड़, छात्र महासंघ अध्यक्ष देवराज बिष्ट, अंकित रमोला, अजय बिजल्वाण, दिव्या नौटियाल, काजल, सीमा, कृष्णा नौटियाल आदि शामिल रहे। बड़कोट में महावीर पंवार, धनीराम जगूड़ी, प्रदीप पंवार, विकास चौहान, ऋषभ, मनोज चौहान आदि ने प्रदर्शन किया।


प्रशासन ने करा दिए थे कोचिंग संस्थान बंद
शहर में शांति व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए प्रशासन ने बृहस्पतिवार शाम को ही सभी कोचिंग संस्थान संचालकों को संस्थान बंद रखने के लिए कहा था। कोचिंग संस्थान बंद कराए जाने पर भी युवाओं में आक्रोश रहा।


कांग्रेस ने सरकार के पुतले की शव यात्रा निकाली
पुतला फूंकने के लिए पुलिस के साथ हुई जद्दोहद
सीएम का पौड़ी आने का किया विरोध


यहां युवा कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के पुतले की शव यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। पुतला दहन को लेकर पुलिस और उनके बीच काफी जद्दोहद भी हुई लेकिन पुलिस ने पुतला फूंकने नहीं दिया। युकां के जिलाध्यक्ष मोहित सिंह और प्रदेश महासचिव आशीष नेगी ने कहा कि पटवारी भर्ती रद्द नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।



एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गौरव सागर व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आस्कर रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के पौड़ी आने पर युवा पुरजोर विरोध करेंगे। मुख्यमंत्री 12 व 13 फरवरी को पौड़ी में आ रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, नगर अध्यक्ष भरत रावत, विस अध्यक्ष आयुष भंडारी, संजना गुजराल, आकाश रावत, शिव प्रसाद रतूड़ी, रेखा भंडारी, गोपाल, अंकित सुंदरियाल आदि शामिल रहे। दूसरी ओर उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष बिमल नेगी ने भी लाठीचार्ज की निंदा की।

गोपेश्वर/जोशीमठ। यहां कांग्रेस नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट ने भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। इस मौके पर पूर्व दायित्वधारी युद्घवीर सिंह बर्त्वाल, कांग्रेस प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, ऊषा रावत आदि मौजूद रहे। जोशीमठ में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस-प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर विक्रम फरस्वाण, हरेंद्र राणा, नैन सिंह भंडारी, रोहित परमार, यशपाल डुंगरियाल, मीना डिमरी आदि मौजूद रहे।



कर्णप्रयाग में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, हरिकृष्ण भट्ट, पुष्कर रावत, अजयकिशोर भंडारी, ईश्वरी मैखुरी, गौतम मिंगवाल, महेश खंडूड़ी, सुभाष रावत, आनंद सिंह, जगदीश सती आदि, देवाल में कमल गड़िया, लखन रावत, गोविंद पांगती, यादव मिश्रा, हरेंद्र कोटेड़ी आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। गैरसैंण में भी कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला फूंका।

नई टिहरी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बौराड़ी साईं चौक पर सीएम का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने इस सभी मामलों की हाईकोर्ट के सिटिंग जज की अध्यक्षता में सीबीआई जांच कराने की मांग की है। पुतला फूंकने वालों में जिलाध्यक्ष सहित विजय गुनसोला, शांति प्रसाद भट्ट, दर्शनी रावत, विक्रम पंवार, साब सिंह सजवाण, नवीन सेमवाल, शक्ति जोशी और आशी रावत आदि शामिल थे।
यहां यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष अमितराज सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। पुतला फूंकने वालों में यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विष्णु बिट्ठल उनियाल, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव प्रवेश रावत, राजा आर्य, अनिल चौधरी, मनोज बिष्ट, संजीव गौड़, बलवीर सिंह रावत आदि शामिल रहे।

यूकेडी ने सरकार को बर्खास्त करने की मांग की
यूकेडी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शक्तिशैल कपरवाण के नेतृत्व में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। कहा कि प्रदेश सरकार घोटाले में संलिप्त नेताओं और बड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण प्रदान कर रही है। ज्ञापन भेजने वालों में महेंद्र सिंह रावत, जगदीपक सिंह रावत, हरीश द्विवेदी, पितृशरण जोशी, आरसी कोठारी, यतेंद्र भट्ट, गुलाब सिंह रावत, कैलाश जोशी आदि शामिल रहे।



युवाओं से पुलिस ने छीना पुतला
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने लाठीचार्ज के विरोध में राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार बंद कराया। वह पुतले के साथ तहसील पहुंचे लेकिन इस दौरान एएसपी शेखर चंद्र सुयाल के नेतृत्व में पुलिस ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक छीना-झपटी चलती रही। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे पुलिस ओर प्रदेश सरकार की तानाशाही बताया। कहा कि वह अपना आंदोलन लगातार जारी रखते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करती रहेगी। वहीं एएसपी शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि तहसील में फरियादी आए हुए हैं। ऐसे में कोई अनहोनी न हो, इसी को देखते हुए पुतला छीना गया। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी, पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष बॉबी बिष्ट, दमनदीप, प्रमोद रावत, मनीष चौहान, हिमांशु, गौरी, दिव्यांश, मनीष, कार्तिक, मुदित, पारस नेगी आदि शामिल रहे। वहीं कोतवाली पुलिस अलर्ट मोड पर रही। पुलिस ने सुबह ही पीजी कालेज कोटद्वार और तहसील में डेरा डाल दिया था। इसके अलावा खुफिया विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी लगातार प्रदर्शनकारियों पर नजरें बनाए हुए थे। एएसपी शेखर चंद्र सुयाल, कोतवाल मणिशंकर श्रीवास्तव, एसएसआई जगमोहन रमोला, एसओजी प्रभारी मोहम्मद अकरम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।
विज्ञापन



एबीवीपी ने की सीबीआई जांच की मांग

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पेपर लीक घोटालों की सीबीआई जांच की मांग की। परिषद के प्रदेश मंत्री ऋतांशु कंंडारी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि परिषद सरकार पर दबाव बनाने के लिए जिलाधिकारियों के माध्यम से इस संबंध में ज्ञापन भेजेगी। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर परिषद पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने कैबिनेट में भ्रष्टाचार के खिलाफ अनुमोदित कठोर कानून को तत्काल लागू करने की मांग की। कंडारी ने बताया कि जल्द परिषद का प्रतिनिधिमंडल इस प्रकरण पर मुख्यमंत्री से मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें