कर्णप्रयाग। कर्ण मंदिर के सामने और बदरीनाथ हाईवे किनारे गंदगी फैली हुई है जिससे श्रद्धालु और आसपास रहने वाले लोग परेशान हैं। यही नहीं नगर पालिका की ओर से भी यहां कूड़ा फेंका जा रहा है जिससे वहां स्थित जलस्रोत भी दूषित हो रहा है।
बीरेंद्र कुमार, गोर्वधन प्रसाद व जितेंद्र पंवार ने कहा कि शहर का कूड़ा फेंकने के लिए नगर पालिका की ओर से डंपिंग जोन भी बनाया गया है लेकिन पिछले तीन साल से आसपास का कूड़ा बदरीनाथ हाईवे किनारे स्थित इसी जलस्रोत के पास फेंका जा रहा है। यहां कूड़ा स्थानीय लोग तो नगर पालिका की ओर से भी फेंका जा रहा है। लोगों ने नगर पालिका से जलस्रोत के आसपास सफाई करने और वहां कूड़ा फेंकने पर रोक लगाने की मांग की। वहीं नगर पालिका के ईओ गुरुदीप आर्य ने कहा कि जल्द मौके का निरीक्षण कर वहां सफाई व्यवस्था दुरुस्त करा दी जाएगी।