फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घांघरिया में बिजली सप्लाई सुचारु

Wed, 27 Apr 2016 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ाव घांघरिया में बिजली सप्लाई सुचारु हो गई है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने पांच मई तक हेमकुंड साहिब धाम में भी बिजली व्यवस्था सुचारु करने का दावा किया है।
विज्ञापन


हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग 19 किलोमीटर पैदल है। लिहाजा तीर्थयात्री पहले दिन रात्रि प्रवास के लिए घांघरिया पहुंचते हैं। यहां एक रात में करीब तीन हजार तीर्थयात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है।

गुरुद्वारा समिति के धर्मशालाओं के साथ ही यहां स्थानीय लोगों के होटल हैं। इस वर्ष हेमकुंड साहिब मार्ग पर बर्फबारी कम होने के कारण ऊर्जा निगम के कर्मियों को घांघरिया तक बिजली लाइन बिछाने में दिक्कतें नहीं हुईं।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता कैलाश कुमार का कहना है कि हेमकुंड साहिब धाम में पांच मई तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। वहीं बदरीनाथ धाम में इन दिनों सीवर लाइन निर्माण कार्य जोरशोर से चल रहा है।

धाम परिसर में साफ-सफाई और रंग-रोगन का कार्य भी शुरू हो गया है। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि धाम परिसर में बिजली, पेयजल और संचार सुविधा सुचारु हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें