फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: गंगोत्री हाईवे छह किमी में 25 जगह बदहाल...यात्रा शुरू होने में एक माह, तैयारियों का ऐसा है आलम

Fri, 24 Mar 2023 02:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

जेली की ओर संस्कृत महाविद्यालय के पास, लक्षेश्वर, तेखला पुल से आगे, गंगोरी बैलीब्रिज से पहले और गंगोरी बैरियर के पास भी हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं। ज्ञानसू की ओर भी तांबाखाणी सुरंग के पार, ज्ञानसू गदेरे के समीप, सरस्वती शिशु मंदिर ज्ञानसू मार्ग के निकट भी हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा शुरू होने में अब केवल एक माह का समय शेष रह गया है लेकिन यात्रा तैयारियों का आलम ये है कि जिला मुख्यालय में ही गंगोत्री हाईवे की स्थिति बदहाल बनी हुई है। यहां चुंगी बड़ेथी से लेकर गंगोरी बैरियर तक मात्र छह किमी के दायरे में हाईवे 25 से ज्यादा जगह बदहाल है।

विज्ञापन


गुफियारा मार्ग के पास गंगोत्री हाईवे गड्ढों में तब्दील है। उजेली की ओर संस्कृत महाविद्यालय के पास, लक्षेश्वर, तेखला पुल से आगे, गंगोरी बैलीब्रिज से पहले और गंगोरी बैरियर के पास भी हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं। ज्ञानसू की ओर भी तांबाखाणी सुरंग के पार, ज्ञानसू गदेरे के समीप, सरस्वती शिशु मंदिर ज्ञानसू मार्ग के निकट भी हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: किसाऊ बांध परियोजना से भविष्य में नौ गांवों के जलमग्न होने के आसार...डीएम ने नकारा, दिया ये तर्क
विज्ञापन
विज्ञापन


पल्ला ज्ञानसू में हाईडील स्टोर के निकट और विजय नगर बैंड और कडोला बैंड के पास भी हाईवे की स्थिति बदहाल बनी है। डीएम अभिषेक रुहेला का कहना है कि गंगोत्री हाईवे पर जहां भी गड्ढे हैं। उनकी मरम्मत के लिए बीआरओ को निर्देशित किया है। उन्हें जैसे ही तापमान मिलता है वह इन गड्ढों की मरम्मत करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें