हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग शरदोत्सव की चौथी संध्या में प्रसिद्ध लोक गायक गजेंद्र राणा और मीना राणा के गीतों ने समा बांध दिया। इस दौरान मेला अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा कि इन कलाकारों की बदौलत हमारी संस्कृति न सिर्फ जिंदा है बल्कि देश विदेश में उसका प्रसार हो रहा है। सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, विशिष्ट अतिथि बगथल के प्रधान ललित मिश्रा, जितेंद्र सती, रमेश चौधरी, महेंद्र प्रकाश सेमवाल, वीरेंद्र राणा, मयंक पंत और हर्षवर्धन थपलियाल आदि मौजूद रहे।सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर पोखरी प्रथमपोखरी।
हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग शरदोत्सव की चौथी संध्या में प्रसिद्ध लोक गायक गजेंद्र राणा और मीना राणा के गीतों ने समा बांध दिया। लोकगीतों की धुन पर लोग जमकर थिरके। दोनों लोक गायकों के गीतों पर लोग पंडाल में देर रात तक थिरकते रहे।
विज्ञापन
लोकगीतों के कार्यक्रमों की शुरुआत गजेंद्र राणा ने जय हो नंदा देवी तेजी जय बोला... गीत से की। उसके बाद उन्होंने माला जपी रात तेजी राजमती..., तेरी भैंसी भुखी रमणी लीला घस्यारी..., पुष्पा छोरी पौड़ीखाल की..., बबली तेरू मोबाइल..., मेरी हिरा समधणी... आदि गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं मीना राणा ने मैं छौं बांद गढ़वालि..., प्राणों से प्यारो साइबा मन बसीगे..., दिया बोल बलम... सहित अन्य गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान मेला अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा कि इन कलाकारों की बदौलत हमारी संस्कृति न सिर्फ जिंदा है बल्कि देश विदेश में उसका प्रसार हो रहा है। सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, विशिष्ट अतिथि बगथल के प्रधान ललित मिश्रा, जितेंद्र सती, रमेश चौधरी, महेंद्र प्रकाश सेमवाल, वीरेंद्र राणा, मयंक पंत और हर्षवर्धन थपलियाल आदि मौजूद रहे।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर पोखरी प्रथम
पोखरी। चंद्रकुंवर बत्र्वाल शरदोत्सव में शिक्षण संस्थाओं की लोकगीत, सामान्य ज्ञान, रंगोली की प्रतियोगिताएं हुईं। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर पोखरी प्रथम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कांडई चंद्रशिला द्वितीय और टैगोर चिल्ड्रन एकेडमी तृतीय स्थान पर रहा। लोकगीत में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कांडई चंद्रशिला प्रथम, प्राथमिक विद्यालय वल्ली द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय नखोलियाना तृतीय स्थान पर रहा। रंगोली में एकल विद्यालय टैगोर चिल्ड्रन एकेडमी प्रथम रहा। मुख्य अतिथि कर्नल अजय कोठियाल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग पर सेना में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए पोखरी में सेंटर खोला जाएगा। इस दौरान केएल टम्टा, गिरीश सती, हरेंद्र नेगी, ताजवर सिंह राणा, दिनेश सती, लता कोहली, कुसुम और प्रेम सिंह चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद