फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में यूकेडी जीता तो गैरसैंण होगी स्थायी राजधानी : ऐरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने रविवार को पिंडर घाटी का दौरा किया। थराली और ग्वालदम में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के साथ अलग राज्य आंदोलन के दौरान प्रदेश की पूरी जनता की ताकत थी अब फिर से वही एकता दिखानी होगी। कहा कि बीजेपी और कांग्रेस ने हमेशा उत्तराखंड की जनता की उपेक्षा की। पहाड़ की आत्मा गैरसैंण के साथ दोनों दलों ने छल किया है। कहा कि यदि आने वाले विधानसभा चुनावों में यूकेडी को जनता ने चुना तो उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण होगी। यूकेडी यहां के युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के दरवाजे खोलेगी। इस अवसर पर पुष्कर सिंह, कसबी लाल, दिनेश चंद्र, राजेंद्र प्रसाद और विनोद सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें