फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गैरसैंण अस्पताल को मिला ईएनटी विशेषज्ञ

Thu, 19 Mar 2026 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। उपजिला चिकित्सालय गैरसैंण को एक विशेषज्ञ ईएनटी मिला है। शासन की ओर से ईएनटी डॉ. अमन सैफी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता से उपजिला चिकित्सालय गैरसैंण में तैनाती दी गई है। ईएनटी की नियुक्ति होने से लोगों को अब कर्णप्रयाग, चौखुटिया, श्रीनगर आदि अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लगातार आंदोलन किया जा रहा है। अब इसका फायदा ग्रामीणों को मिलेगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में ईएनटी की तैनाती होने से लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं अन्य चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें