गोपेश्वर खेल मैदान में शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता की अव्वल छात्रा को पुरस्कृत करते आयोजक।
- फोटो : GOPESHWAR
खेल मैदान गोपेश्वर में आयोजित जिला स्तरीय शीतकालीन खेल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में गैरसैंण ब्लॉक चैंपियन बना। दूसरे स्थान पर दशोली और तीसरे स्थान पर कर्णप्रयाग ब्लॉक रहा।
खेल प्रतियोगिताओं में हुई 100 मीटर दौड़ के सीनियर वर्ग में गैरसैंण से धर्मेंद्र-भावना, थराली से अर्जुन-गैरसैंण से सृष्टि, देवाल से कृपाल सिंह-गैरसैंण से शिवानी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। जूनियर बालक वर्ग में गौचर से अविनाश-सिमली से आरती, गौचर से आयुष-थालाबैंड से अदिति, देवाल से लोकेंद्र-नारायणबगड़ से हरशिता क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में व्यक्तिगत चैंपियनशिप में सीनियर वर्ग से जीआईसी बैरांगना के रोहित राणा, जूनियर बालक वर्ग से जीआईसी माणा घिंघराण के प्रियांशु बिष्ट, बालिका वर्ग से जीआईसी ग्वालदम की हंसिका, सब जूनियर बालक वर्ग से जीआईसी गौचर की अभिलाश और जीआईसी देवाल के देवेंद्र कुमार चैंपियन बने। मुख्य अतिथि जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक अतुल सेमवाल ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। इस मौके पर केसी पंत, गोपाल बिष्ट, कमल चौहान, रघुनाथ बुटोला, अजय फरस्वाण, अजीत नेगी, जयदीप झिंक्वाण, एनएस सती, सीमा पुंडीर, बबीता भंडारी, गजपाल सिंह, दिनेश अंथवाल, लक्ष्मी नेगी आदि मौजूद रहे।