बदरीनाथ तेल कलश गाड़ू घड़ा छह मई को टिहरी नरेश के राजदरबार नरेंद्रनगर से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होगा। पांच मई को नरेंद्रनगर में गाड़ू घड़ा की पूजा-अर्चना की जाएगी। श्री बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद डिमरी, सचिव राजेंद्र डिमरी, डिम्मर-उमट्टा पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी व केंद्रीय पंचायत के वरिष्ठ सदस्य गोवर्द्धन डिमरी ने बताया कि इस बार कोरोना वायरस की महामारी के कारण गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा सादगी से निकलेगी।