फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसोलेशन सेंटर में रखा अव्यवस्थाओं को उजागर करने वाला अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वारंटीन सेंटर की अव्यवस्थाओं को लेकर आवाज उठाने वाले गंगा अनुरक्षण इकाई के एक अभियंता को प्रशासन के निर्देशों के बाद जिला चिकित्सालय में आइसोलेशन सेंटर में भर्ती किया गया है। शनिवार को फेसलिटी क्वारंटीन में रखे गए एक अभियंता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें सेंटर में गंदगी व अव्यवस्थाओं को दिखाया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने वीडियो, फोटो बनाने वाले अभियंता को फेसलिटी क्वारंटी सेंटर से लाकर जिला चिकित्सालय में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में रख दिया है। सीएमओ डा. केके सिंह ने बताया कि संबंधित व्यक्ति का ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की देहरादून से ट्रैवल्स हिस्ट्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें