फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Yatra: 25 को डिम्मर पहुंचेगी गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा, 22 को राजदरबार में पिरोया जाएगा तेल

Mon, 21 Apr 2025 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली)

सार

22 अप्रैल को टिहरी के नरेंद्रनगर राजदरबार में तिलों का तेल पिरोया जाएगा जिसके लिए डिमरी पुजारियों का दल 21 अप्रैल को डिम्मर से टिहरी के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी 25 अप्रैल को तेलकलश गाड़ू घड़ा यात्रा डिम्मर पहुंचेगी। यहां श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में तेल कलश की 30 अप्रैल तक पूजा होगी। 30 को पूजा-अर्चना के बाद गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा धाम रवाना होगी और चार मई को विधि-विधान के साथ भगवान बदरीविशाल के कपाट खुल जाएंगे।

विज्ञापन


डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी ने बताया कि 22 अप्रैल को टिहरी के नरेंद्रनगर राजदरबार में तिलों का तेल पिरोया जाएगा जिसके लिए डिमरी पुजारियों का दल 21 अप्रैल को डिम्मर से टिहरी के लिए रवाना होगा। ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग होते हुए यात्रा 25 अप्रैल डिम्मर पहुंचेगी।

Badrinath Dham: बर्फविहीन बदरीनाथ की चोटियां...संकट का संकेत, वैज्ञानिक भी जता रहे चिंता
विज्ञापन
विज्ञापन


डिम्मर के चौंरी चौक में स्वागत के बाद पांच दिनों तक गाड़ू घड़ा श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में विराजमान होगा। पांच दिनों तक यहां पूजा-अर्चना के बाद गाड़ू घड़ा यात्रा 30 अप्रैल को डिम्मर से रवाना होगी और पाखी गांव पहुंचेगी। 1 मई को ज्योतिर्मठ, 2 को ज्योतिर्मठ से पांडुकेश्वर, 3 को पांडुकेश्वर से बदरीनाथ और 4 मई को सुबह बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें