फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ के कपाट खुलने की प्रक्रिया: डिम्मर गांव पहुंचा गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा , पांच दिन यहीं होगी पूजा

Fri, 25 Apr 2025 08:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा गौचर पहुंची। यहां लोगों ने तेल कलश के दर्शन किए। इसके बाद चटवापीपल, कर्णप्रयाग होते हुए यात्रा देर शाम डिम्मर गांव पहुंची।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान बदरीविशाल के अभिषेक के लिए पिरोया गया तिलों का तेल का गाड़ू घड़ा शुक्रवार को देर शाम डिम्मर गांव पहुंचा। ग्रामीणों ने गांव के चौंरी चौक में यात्रा का स्वागत किया और पुष्प वर्षा के साथ तेल कलश की पूजा की। इसके बाद तेल कलश को श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में विराजमान कराया गया। अब पांच दिनों तक तेल कलश की मंदिर में विधि विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम को गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा गौचर पहुंची। यहां लोगों ने तेल कलश के दर्शन किए। इसके बाद चटवापीपल, कर्णप्रयाग होते हुए यात्रा देर शाम डिम्मर गांव पहुंची। डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के आशुतोष डिमरी ने बताया कि 30 अप्रैल को श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर से तेल कलश बाहर लाया जाएगा।

Karanprayag News:  बदरीनाथ हाईवे पर लंगासू के पास दो वाहनों की हुई टक्कर, घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सिमली होते हुए बदरीनाथ के लिए तेल कलश यात्रा रवाना होगी। इस दौरान सचिव भगवती प्रसाद डिमरी, शैलेंद्र डिमरी, हरीश डिमरी, नरेश चंद्र, कमलेश डिमरी, मुकेश डिमरी, हेमचंद्र डिमरी आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें