दो किमी तेफना-कंडार मार्ग की स्वीकृति नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने रोष जताया। ग्राम पंचायत वांतोली के लोगों ने कहा कि कई सालों से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे हैं। महिला मंगल दल सदस्य सुभागा रावत ने विधायक, शासन-प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की। वहीं ग्राम प्रधान विनोद सिंह रावत ने गांव के प्राथमिक विद्यालय और इस मोटर मार्ग को दुरुस्त करने की भी मांग की गई। वीएस रावत ने कहा कि विधायक इस क्षेत्र पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।