फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी जाख के प्रवक्ताओं को व्यवस्था पर भेजने से भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी जाख के शिक्षकों को पढ़ाने के लिए व्यवस्था पर जीजीआईसी कर्णप्रयाग भेजने पर क्षेत्र के ग्रामीणों और अभिभावकों ने नाराजगी जताई। मुख्य शिक्षा अधिकारी को भेजे ज्ञापन में पीटीए अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, प्रमुख चंद्रेश्वरी देवी, पूर्व पीटीए अध्यक्ष रणजीत पुंडीर, प्रधान शशी देवी, पुष्पा देवी, सीमा देवी, गीता देवी, भुवनेश्वरी, मुकेश, उर्मिला आदि ने कहा कि जीआईसी जाख ग्रामीण क्षेत्र का विद्यालय है। यहां 350 से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं। इस विद्यालय से रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के प्रवक्ताओं को शिक्षण व्यवस्था के लिए प्रत्येक माह 15 दिनों के लिए जीजीआईसी कर्णप्रयाग भेजा जा रहा है, जिससे जाख के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है। उन्होंने जीआईसी के प्रवक्ताओं को जल्द स्कूल में वापस भेजने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें