फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना गाइडलाइन के तहत किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग तहसील के सिदोली गांव में सोमवार रात को होम आइसोलेशन में रह रही एक कोराना पॉजिटिव बुजुर्ग की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने मौके पर जाकर बुजुर्ग का शव कब्जे में लिया और गौचर से एंबुलेंस मंगाकर अलकनंदा नदी के किनारे उनका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

सीएचसी कर्णप्रयाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीपी पुरोहित ने बताया कि सिदोली गांव में करीब 80 एक वर्षीय बुजुर्ग कैंसर के मरीज थे। करीब 10 दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो उनका कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें वह पॉजिटिव आईं। कहा कि बुजुर्ग का घर पर ही कोरोना का इलाज चल रहा था। सोमवार रात करीब साढे़ नौ बजे बुजुर्ग की मृत्यु हो गई। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने गांव में जाकर बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर ले लिया। कोविड गाइडलाइन के अनुसार और पीपीई किट पहनकर गौचर के पास अलकनंदा नदी किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया।
गैरसैंण में 19 लोग कोरोना पॉजिटिव
गैरसैंण। गैरसैंण से लिए गए व्यापारियों और लोगों के सैंपल में से 19 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। सीएचसी की प्रभारी अधीक्षक डॉ. अनीता ने कहा कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट किया है और उन्हें मेडिकल किट मुहैया करा दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व में संक्रमित लखेड़ी, नौगांव व गांवली गांव के तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। कहा कि 28 अप्रैल से गैरसैंण क्षेत्र में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का कोरोना का टीका लगाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें