फोटो
गोपेश्वर। रुद्र सेवा संघ की ओर से जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। संघ के अध्यक्ष वेदप्रकाश भट्ट के नेतृत्व में अस्पताल के सभी वार्डों में भर्ती मरीजों का हालचाल जानने के बाद उन्हें फल वितरित किए गए। संघ की ओर से प्रत्येक रविवार को फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस मौके पर शांति प्रसाद नौटियाल, प्रकाश भट्ट, लोकेंद्र रावत, अशोक बिष्ट, किशन बर्त्वाल, रविंद्र नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद