फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh-Badrinath Highway: सुरक्षा की दृष्टि से कमेड़ा में रात को वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद

Sun, 30 Jul 2023 04:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग

सार

कमेड़ा में शनिवार दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक सड़क में मलबा आने के कारण दो घंटे का जाम लगा रहा।
विज्ञापन
कमेड़ा में बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कमेड़ा में हल्की मिट्टी होने के कारण सुरक्षा के दृष्टि से सांय छह बजे से सुबह आठ बजे तक यातायात/वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। चमोली पुलिस की ओर से बताया गया कि कमेड़ा में हल्की मिट्टी में वाहनों के चलने में दिक्कत हो रही है। हादसे की आशंका देखते हुए सुरक्षकके लिए रात को फिलहाल वहां से वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। कहा कि यात्रियों व स्थानीय लागों को सफर के दौरान कोई दिक्कत न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है।

विज्ञापन


वहीं, कमेड़ा में शनिवार दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक सड़क में मलबा आने के कारण दो घंटे का जाम लगा रहा। देहरादून से कर्णप्रयाग आ रहे यात्री विजय खंडूड़ी ने बताया कि इस दौरान हाईवे पर कमेड़ा में रूद्रप्रयाग, श्रीनगर, देहरादून सहित कर्णप्रयाग, चमोली, गोपेश्वर, जोशीमठ, गैरसैंण व रानीखेत जाने वाले 100 से अधिक वाहन व सामान से लदे ट्रक फंसे रहे। एनएच ने मशीनों की मदद से मलबा हटाकर हाईवे दुरुस्त किया। वहीं, कर्णप्रयाग में उमा माहेश्वर आश्रमके पास शुक्रवार रात को मलबा आया। शनिवार सुबह मलबा हटाकर यातायात बहाल किया गया। यहां पर भी सुबह 30 से अधिक वाहन फंसे रहे।

Badrinath Highway: दरका मुसीबतों का पहाड़, लामबगड़ में 20 मीटर हिस्सा बहा, दस घंटे फंसे रहे यात्री, तस्वीरें
विज्ञापन


इसके अलावा कर्णप्रयाग के राजनगर में एनएच का पुश्ता क्षतिग्रस्त हाेने से कनखुल स्टैंड के आस-पास शनिवार को बार-बार पत्थर गिरते रहे। ऐसे में उमा देवी तिराहे से आगे आधे घंटे तक वाहनों की आवाजाही रूकी रही। बाद में जब पत्थर गिरना बंद हुआ तो सड़क पर वाहन चल सके।
विज्ञापन


सिमली रोड़ पर अपर बाजार के नीचे की पहाड़ी से भी पत्थर गिर रहे हैं। कर्णप्रयाग में अलकनंदा और पिंडर नदियों का जलस्तर भी बढ़ा है। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकशोर जोशी ने कहा कि जिन स्थानों पर ज्यादा नुकसान होने की संभावना है वहां मशीनें खड़ी हैं। मलबा आते ही हटा दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें