फोटो
कर्णप्रयाग। राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर शिक्षकों को चुनाव संबंधित अतिरिक्त कार्य से मुक्त करने की मांग की। राशिसं के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र भगत और ब्लॉक मंत्री सुरक्षित भंडारी ने कहा कि शिक्षकों की ड्यूटी लगने से छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन प्रभावित होता है। इस कारण उनके परीक्षाफल पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने सभी शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी से हटाने की मांग की। संवाद