फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन कर जमा होगा तभी मिलेंगे नि:शुल्क कूड़ेदान

Mon, 15 Sep 2025 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गौचर नगर पालिका ने चलाया अभियान, बांटे जाएंगे चार हजार कूड़ेदान
संवाद न्यूज एजेंसी
गौचर। नगर पालिका की ओर से सभी वार्डों में उपभोक्ताओं को करीब चार हजार कूड़ेदान निशुल्क वितरित करने का लक्ष्य रखा है। मगर यह कूड़ेदान तभी मिलेंगे जब उपभोक्ताओं की ओर से भवन कर जमा होने की रसीद दिखाई जाएगी।
विज्ञापन

नगर के वार्ड संख्या चार, पांच, छह और सात में अधिकतर व्यवसायिक भवन हैं। जहां पालिका की ओर से 250 से 1000 रुपये तक का भवन कर लिया जाता है जबकि अन्य वार्डों में घरेलू मकानों से 80 रुपये वार्षिक भवन कर लिया जाता है। मगर यह धनराशि भी कई भवन और मकान स्वामियों की ओर से जमा नहीं है। इस पर पालिका स्वच्छता के साथ ही भवन कर के संग्रह का अभियान भी चला रही है। कर निरीक्षक रघुनाथ सिंह ने बताया कि कूड़ादान नि:शुल्क प्राप्त करने के लिए संबंधित परिवार को भवन कर जमा की रसीद दिखानी होगी। बताया कि सोमवार को पनाई वार्ड के उपभोक्ताओं को कूड़ेदान दिए गए। 16 सितंबर को रावलनगर चमियाली, 18 सितंबर को शैल बसंतपुर घली, 19 को पनाई तल्ली पलसारी, 22 को भट्टनगर, साकेतनगर, नैल, लाटाबगड, 23 को मुख्य बाजार व पनाई सेरा और 24 को बंदरखंड द्रोणागिरी के लिए तिथियां निर्धारित की गई हैं। पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी और सभासद चैतन्य बिष्ट ने बताया कि पालिका क्षेत्र के प्रत्येक परिवार को कूड़ेदान दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें