क्राइम संक्षेप
बदरीनाथ। बदरीनाथ मंदिर परिसर में हुड़दंग व अनुचित व्यवहार करने वाले चार युवकों का पुलिस ने चालान कर दिया। उन्हें भविष्य में इस तरह की गतिविधि न करने की हिदायत भी दी। बदरीनाथ थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान मंदिर परिसर में चार युवक अनुशासनहीनता, शोरगुल व अनुचित व्यवहार करते हुए मिले। इस पर उन्हें गिरफ्तार कर थाने लाया गया। आरोपियों में कुलदीप सिंह निवासी अमृतसर पंजाब, मंजीत, आशुतोष उनियाल और नितिन भट्ट निवासी तीनों निवासी बामणी गांव शामिल हैं। चारों आरोपियों का पुलिस एक्ट में 500-500 रुपये का चालान किया गया। संवाद