बदरीनाथ। बदरीनाथ थाना पुलिस ने धाम की गरिमा व मर्यादा बनाए रखने में सभी से सहयोग की अपील की। कहा कि यदि कहीं भी कोई अमर्यादित गतिविधि होती दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने मंदिर परिसर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसरों, दुकानदारों, फोटोग्राफरों, माला व प्रसाद बेचने वालों सहित अन्य लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में किसी भी तरह की नकारात्मक गतिविधि या आपत्तिजनक स्थिति बनती है तो उसकी सूचना ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों या थाने को दें। धाम की गरिमा बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। कहा कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना को आहत करने वाले कंटेंट से बचें। हाल ही में बदरीनाथ धाम से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें धार्मिक स्थल की गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई थी। संवाद