फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के लिए श्रीनगर भेजे चार सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ीसैंण में बनाए गए एक संस्थागत क्वारंटीन सेंटर से डॉक्टरों ने चार लोगों के नमूने जांच के लिए श्रीनगर मेडिकल कॉलेज भेजे।
विज्ञापन

भराड़ीसैंण में बनाए क्वारंटीन सेंटर में 355 और गैरसैंण में 99 लोग क्वारंटीन में हैं। सीएचसी गैरसैंण के अधीक्षक डॉ. मणीभूषण पंत ने बताया कि चार लोगों में खांसी, बदन दर्द, बुखार के लक्षण मिले, जिस पर उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया। 60 वर्ष से अधिक उम्र के श्वास, हृदय रोग से ग्रसित लोगों को चिह्नित करके उनकी रैंडम सैंपलिंग शुरू कर दी है। एनटी राकेश पल्लव ने कहा कि जिनको संस्थागत क्वारंटीन में सात दिन हो चुके हैं और उनका स्वास्थ्य सामान्य है, उन्हें होम क्वारंटीन के लिए भेजा जा रहा है। शुक्रवार को भराड़ीसैंण से 67 और गैरसैंण से 57 कुल 124 लोगों को गंतव्य तक भेजा गया। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र के निर्देशन में राजस्व उपनिरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद गैरोला, आशुतोष रावत, मनोज कार्की, दुर्गा प्रसाद कपरूवाण, हितेश डिमरी, मनीषा पंवार, संदीप बिष्ट आदि ने गैरसैंण और आदिबदरी क्षेत्र के गांवों में जाकर होम क्वारंटीन में रह रहे लोगों को देख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें