कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए प्रशासनिक अमला और सतर्क हो गया है। होम क्वारंटीन में रखे गए लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चमोली जिले में 23 मोबाइल टीमों ने 40 गांवों में घर-घर जाकर 336 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चमोली जिले में बाहरी प्रदेशों से आए 1005 प्रवासी गौचर, कर्णप्रयाग, मंडल, गैरसैंण, ग्वालदम, जोशीमठ भराड़ीसैंण, पीपलकोटी के फैसिलिटी क्वारंटीन सेंटरों में रखे गए हैं। जहां मेडिकल टीमें इनकी नियमित जांच कर रही हैं। इसके अलावा ग्रीन एवं ऑरेंज जोन से आने वाले 4663 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।