फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर चार ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली जिला बार एसोसिएशन के चुनाव 29 जनवरी को होंगे। चुनाव के लिए हुई नामांकन प्रक्रिया में विभिन्न पदों पर कुल 19 लोगों ने नामांकन किया है। अध्यक्ष पद के लिए चार ने नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद पर एकमात्र अर्जुन सिंह बिष्ट और सहसचिव पद पर महिपाल सिंह रावत का नामांकन होने के चलते उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी दिलवर सिंह फरस्वाण ने बाताया कि अध्यक्ष पद पर भरत सिंह रावत, रैजा चौधरी, विनोद प्रसाद भट्ट और मदन मोहन ने पर्चा भरा है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर रितेश बगवाड़ी और कुलदीप सिंह नेगी, सचिव पद पर नीलम सिंह नेगी और संदीप सिंह रावत जबकि सदस्य पद पर नौ लोगों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें