फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली में चार और कोरोना पॉजिटिव, दो दिन में संक्रमितों की संख्या बढ़कर आठ हुई

विज्ञापन
corona - फोटो : web
विज्ञापन
चमोली जिले में रविवार को चार और कोरोना पॉजिटिव मिले। जिले में दो दिन में कोरोना संक्रमितों की संख्या आठ हो गई है। प्रशासन ने कोरोना संक्रमितों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा है। यात्रा इतिहास के आधार पर अन्य लोगों को भी क्वारंटाइन किया गया है।
विज्ञापन

चमोली की एसीएमओ और कोविड इंचार्ज डॉ. उमा रावत का कहना है कि घाट में पॉजिटिव मिले चार संक्रमितों के सैंपल ऋषिकेश में लिए गए थे। एम्स, ऋषिकेश से मिली रिपोर्ट के आधार पर घाट के बूरा और वादुक गांव में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएचसी गैरसैंण के अधीक्षक डॉ. मणिभूषण पंत के मुताबिक 22 मई को 18 सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। जांच के बाद पूर्व में संक्रमित पाए गए व्यक्ति की पत्नी, बहन और एक बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये दिल्ली से 15 मई को अपने गांव आए थे। पहले इनको गांव के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था, लेकिन जब इनमें से एक व्यक्ति की पूर्व में रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो इन्हें गैरसैंण के जीएमवीएन क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया था। रविवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद तीनों को गोपेश्वर आइसोलेशन में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें