चमोली पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर 30 लीटर कच्ची शराब बरामद कर तीन महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस ने करीब 300 लीटर लाहन भी बरामद किया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
मंगलवार शाम को पुलिस ने जगह-जगह छापा मारा। इसके तहत गोपेश्वर थाने के अंतर्गत तारा देवी और भवानी देवी निवासी सैटुणा को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 10-10 लीटर कच्ची शराब और लाहन भी बरामद किया गया। चमोली कोतवाली के अंतर्गत महेंद्र सिंह थापा निवासी ग्राम बटी जिला सुरखेत नेपाल हाल निवासी ग्राम मठ को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा जोशीमठ कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात को अभियान चलाकर एक महिला को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। संवाद