फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी क्वारंटीन में हैं बदरीनाथ के रावल व नायब रावल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम के रावल मुख्य पुजारी ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी और नायब रावल को अभी केरल में ही एहतियातन क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। कुछ दिनों बाद वे बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने के लिए जोशीमठ पहुंचेंगे। रावल के साथ ही उनके रसोईया और सेवक को भी क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि रावल के जोशीमठ पहुंचने को लेकर सरकार से वार्ता चल रही है। धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज के साथ ही देवस्थानम् बोर्ड के उच्च अधिकारी इस संबंध में बैठक भी कर चुके हैं। एक-दो दिन में रावल के जोशीमठ पहुंचने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें