नंदानगर। जिले में नशे की रोकथाम और होटलों में शराब परोसने के विरोध में थाना पुलिस ने चार होटल मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह ने बताया कि सोमवार रात को नंदानगर पुलिस थाने की ओर से पुलिस टीमें गठित कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना लाइसेंस होटल और ढाबों में शराब पिलाने पर होटल मालिक सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र नौटियाल, पुष्पेंद्र बिष्ट और सूरज सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बताया कि नशे के खिलाफ आगे भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा। संवाद