फोटो
पीपलकोटी। टीएचडीसी ने अलकनंदा पर निर्माणाधीन पीपलकोटी-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना के नए परियोजना प्रमुख की जिम्मेदारी अजय वर्मा को सौंपी है। उन्होंने परियोजना का मुख्य महाप्रबंधक भी नियुक्त किया गया है। वे अभी तक परियोजना में सिविल व एचएम में महाप्रबंधक का जिम्मा संभाल रहे थे। अजय वर्मा ने कहा कि परियोजना का नेतृत्व करना एक बड़ी जिम्मेदारी है। पीपलकोटी-विष्णुगाड बहुत ही महत्वपूर्ण और चुनौतिपूर्ण परियोजना है। समय सीमा में परियोजना का निर्माण कार्य पूरा कर राष्ट्र को समर्पित करना प्राथमिकता रहेगी। अजय वर्मा पिछले 33 साल से टीएचडीसी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने 1990 में एक प्रशिक्षु अभियंता के रूप में टिहरी में काम शुरू किया था। संवाद