फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बिना रवन्ना के खनन सामग्री ले जाने पर चार डंपर सीज

Wed, 16 Jul 2025 07:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से बदरीनाथ हाइवे पर नियमित रूप से वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस चौकी प्रभारी लंगासू मनोज कुमार ने बताया कि बिना रवन्ना और आवश्यक दस्तावेजों के खनन की सामग्री ले जाते हुए चार डंपरों को पकड़ा गया। इनको एमवी एक्ट के तहत सीज कर अवैध खनन संबंधी रिपोर्ट राजस्व विभाग को भेजी गई है। वहीं संभागीय परिवहन अधिकारी अभिषेक भट्टगाईं ने बताया कि गौचर और कर्णप्रयाग में की गई वाहनों की चेकिंग में बिना सीट बेल्ट, आवश्यक दस्तावेज नहीं होने, ओवर स्पीड आदि में लगभग 50 वाहनों का चालान कर करीब एक लाख का जुर्माना वसूला गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें