बैथरा गांव के जंगलों में लगी आग की चपेट में आने से चार मवेशियों की मौत हो गई। ग्रामीण लखपत सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह से गांव और आस पास के जंगलों में तेज आग लगी थी।
विज्ञापन
इस दौरान गांव के मान सिंह के दो बैल और दो गाय भी जंगल के समीप चुगान कर रहे थे। अचानक आग तेजी से चरागाह की ओर आ गई, जिसमें झुलस कर चारों मवेशियों की मौत हो गई।\