फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: संयुक्त टीमें बनाकर नंदा राजजात यात्रा मार्ग का निरीक्षण करें

Thu, 17 Jul 2025 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
गोपेश्वर में नंदाराजजात यात्रा की तैयारी बैठक लेते डीएम संदीप तिवारी। संवाद 
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

डीएम ने यात्रा की तैयारियों को लेकर की बैठक
पुलिस को सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग को व्यवस्थाएं बनाने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आगामी 2026 में प्रस्तावित नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। डीएम ने संबंधित विभागों को संयुक्त टीमें बनाकर यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कहा कि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग समय पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कार्यालय में हुई बैठक में बताया गया कि हिमालीय महाकुंभ नंदा देवी राजजात यात्रा करीब 280 किमी लंबी होती है। पिछली बार 2014 की यात्रा में करीब 1.50 लाख श्रद्धालुओं ने भाग लिया था। इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक वृद्धि की संभावना है। डीएम ने यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुचारु संपन्न कराने के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी के साथ काम करने के निर्देश दिए। एसपी सर्वेश पंवार से पुलिस बल की तैनाती, जिला स्तर पर सुरक्षा कर्मियों का प्रशिक्षण, भीड़ नियंत्रण निगरानी सहित सभी जरूरी तैयारियां करने के लिए कहा। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को यात्रा मार्ग और पड़ावों पर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए। यात्रा पड़ावों पर ठहरने की क्षमता, भवनों का आकलन, वाहन पार्किंग के लिए जगह का चयन करने को कहा। बैठक में सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिला अधिकारी विवेक प्रकाश, डीएफओ बद्रीनाथ सर्वेश दुबे, जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें