फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से धधक रहे नागनाथ रेंज के जंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ वन प्रभाग के नागनाथ रेंज के अंतर्गत रैसू तोक के पलेठा ऐला और भदबट्टा के जंगल में सोमवार रात से जल रहे हैं। दो दिनों से लगी आग के कारण चीड़ का जंगल बड़ी मात्रा में जल चुका है। वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

नागनाथ रेंज में दो दिन से चीड़ के जंगल जल रहे हैं। सूचना मिलने पर रेंजर विक्रम रावत मंगलवार को फायर वाचरों और वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। दिनभर वनकर्मी आग बुझाने में जुटे रहे लेकिन जंगल में पिरुल भारी मात्रा में होने से आग बुझा नहीं पा रहे हैं। दो दिनों से लगी आग ने यहां कई तरह की वनस्पति को नष्ट कर दिया है। लगातार फैल रही आग से क्षेत्र में धुंध छाई हुई है। रेंजर विक्रम रावत के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर देवेंद्र रावत, वन दरोगा मोहन सिंह बर्तवाल, फॉरेस्ट गार्ड बलवीर रावत, संपत रावत, फायर वॉचर कुंवर सिंह भंडारी, मातबर भंडारी, सत्येंद्र नेगी, बिंदी लाल आग बुझाने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें