फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन सरपंचों ने किया ईडीसी के गठन का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की ओर से हाल ही में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ यात्रा मार्ग पर वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण व बुग्यालों के संरक्षण के लिए ईडीसी (ईको विकास समिति) का गठन किया गया है। वन सरपंचों का कहना है कि ईडीसी के गठन में कुछ ही हक-हकूकधारी गांवों को सम्मलित किया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी और केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी को भी ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

वन पंचायत बेमरू के सरपंच रविंद्र सिंह नेगी ने कहा कि ईडीसी के गठन में कुछ ही वन पंचायतों को शामिल किया गया है, जबकि रुद्रनाथ के हक-हकूकधारी गांव बेमरू, डुमक, मठ-झड़ेता, स्यूंण, देवर-खडोरा, कलगोट, कोंज पोथनी आदि गांवों को ईडीसी गठन की कोई जानकारी नहीं दी गई है। इन गांवों की पूरी तरह से अनदेखी की गई है। कुछ ही गांवों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईडीसी का गठन किया गया है, जो कि गलत है। मांग उठाई गई कि वन पंचायतों की खुली बैठक के बाद ईडीसी का गठन किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें