फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पौराणिक और वैदिक पद्धति पर चलने का आह्वान

Sun, 01 Feb 2026 05:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
कर्णप्रयाग में हिंदू सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान पौराणिक और वैदिक पद्धति पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। इस दौरान आयोजकों ने यूथ फिजीकल एकेडमी के संस्थापक अनिल नेगी, मेधावी छात्र अंकुश पुरोहित और पर्यावरण मित्र ब्रह्मपाल तथा सोनू को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

मुख्य बाजार में आयोजित सम्मेलन के शुभारंभ पर उमा पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य वक्ता उमा माहेश्वर आश्रम के महंत ऐश्वर्यनाथ महाराज ने कहा कि हिंदू धर्म वेद और पुराणों का ध्वज वाहक है। उन्होंने लोगों से अपनी सनातन सांस्कृतिक की पौराणिक परंपराओं और पद्धति को अक्षुण रखने की अपील की। सम्मेलन में राष्ट्रीय सेवक संघ के विभाग संचालक राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि हमारी संस्कृति और परंपरा सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया की रही है। सेनि शिक्षिका निमीलिता नेगी ने कहा कि हिंदू धर्म में जीवन के सोलह संस्कार और पतिव्रता महिलाओं के सोलह शृंगार की अलग ही महत्ता है। प्रवीण शर्मा और दिनेश कुनियाल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में संघ के जिला प्रचारक पीयूष, भगवती प्रसाद बेंजवाल, मुरलीधर चंदोला, विष्णु दत्त भट्ट, डाॅ. प्रदीप पुंडीर, गोपाल दत्त मंमगांई, भरत दानू, अरुण मैठाणी, हरीश सती, बृजेश बिष्ट, अनुज डिमरी, प्रह्लाद सती सहित आरएसएस, विहिप, बजरंग दल, भाजपा, एबीवीपी के कार्यकर्ता एवं महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें