फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्यूडी डांडा के जंगल में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को द्यूडी डांडा के जंगल में आग लगने से चीड़ के सैकड़ों पौधे जल गए। जंगल में पिरूल, सूखी घास होने और हवाएं चलने से आग ज्यादा भड़क गई लेकिन शाम को हल्की बूंदाबांदी के बाद आग तेजी से नहीं फैली। जंगल में आग लगने के कारण पहाड़ी से कनखुल रोड पर पत्थर गिर रहे हैं। बीरेंद्र कुमार, दिनेश थपलियाल ने कहा कि आग से जंगल में उगे चीड़ के पौधे जल गए हैं। पुराने पेड़ लीसा निकालने के कारण जड़ के पास खोखले बने हैं। आग से इनके गिरने का डर बना है। पेड़ों की जड़ों पर अटके बड़े बोल्डरों के आबादी में गिरने का भी खतरा बना है। वहीं लोगों की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें