फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हापला में डॉक्टर की तैनाती की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक पोखरी के अंतर्गत हापला घाटी के करीब एक दर्जन गांव के लोग स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने से परेशान हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हापला में डॉक्टर नहीं होने से यह अस्पताल फार्मेसिस्ट के भरोसे चल रहा है। लोगों ने मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन भेजकर यहां डाक्टर तैनात करने की मांग की।
विज्ञापन

मसोली के प्रधान देवेंद्र लाल, गुडम के प्रधान सज्जन सिंह, पूर्व प्रधान जीत सिंह, राजेश्वर बर्तवाल, जखमाला के प्रधान प्रेम सिंह, बीडीसी सदस्य संतोष नेगी, एडवोकेट देवेंद्र राणा ने कहा कि क्षेत्र के मसोली, गुडम, नैल, नौली, श्रीगढ़, कलसीर, जखमाला, कुलेनडू, डांडो, डाडागैर, सिदोली गांव के लोगों को अस्पताल होने के बावजूद छोटी सी बीमारी में भी पोखरी, कर्णप्रयाग, गोपेश्वर जाना पड़ता है। उन्होंने जल्द स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की तैनाती की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें