फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की लापरवाही से जंगल में लगी आग, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल में आग लगने के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार केदारनाथ वन प्रभाग के नागनाथ रेंज के चुरानीडंडा तोक में आग लगने की सूचना मिली थी। तुरंत नागनाथ क्रू स्टेशन से टीम मौके पर गई और आग बुझा दी। रेंज अधिकारी विक्रम सिंह रावत ने बताया कि जांच की तो पता चला यह आग गांव की सुंदरी देवी बासकड़ी निवासी तोली गैलोग की लापरवाही से लगी है। सुंदरी देवी खेत में खरपतवार जला रही थी कि हवा से चिंगारी जंगल की ओर चली गई जिससे आग लग गई। आग से करीब एक हेक्टेयर वन जल गया। महिला के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें