फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाकाल में मदद के लिए नागरिक मंच गोपेश्वर भी आया आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक मंच गोपेश्वर से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को पूरी मदद का भरोसा दिलाया। बुधवार को मंच के प्रतिनिधियों ने सीएमएस डा. जीएस चुफाल के साथ ही अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों से भेंट की। व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित और पालिका सभासद नवल भट्ट ने कहा कि पूरे जिले में सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग इस आपात की घड़ी में अपने अपने स्तर से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। सीएमएस डॉक्टर चुफाल ने बताया कि जिला अस्पताल गोपेश्वर को कोविड सेंटर बनाया गया है। यहां आईसीयू के 6 बेड हैं और आईसीयू के संचालन के लिए डॉक्टरों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। इस मौके पर अंकोला पुरोहित, सुरेंद्र रावत, नवल भट्ट, विकास जुगरान, जगदीश पोखरियाल, रणजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें